हैप्पी पासिया गिरफ्तार: पंजाब में ग्रेनेड हमलों का मास्टरमाइंड अमेरिका में दबोचा गया; जानिए क्राइम हिस्ट्री

Who is Happy Passia: पंजाब में 14 हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी हैप्पी पासिया को अमेरिका (US) में गिरफ्तार किया गया। भारतीय जांच एजेंसी NIA ने हैप्पी पर 5 लाख का इनाम रखा था। 

Updated On 2025-04-18 08:51:00 IST
Who is Happy Passia

Who is Happy Passia: अमेरिका में भारत का एक और अपराधी पकड़ा गया। पंजाब में 14 हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी हैप्पी पासिया अमेरिका (US) में दबोचा गया। इमिग्रेशन एंड कस्‍टम इंफोर्समेंट (ICE) ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को कस्टडी में लिया है। आतंकी भारत के सबसे वांछित आतंकियों में से एक है। भारतीय जांच एजेंसी NIA ने हैप्पी पर 5 लाख का इनाम रखा था। 

कई महीनों से पीछे पड़ी थी टीम 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस कई महीनों से हैप्पी के पीछे थी। एजेंसियों ने उसकी सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम देने का भी ऐलान किया था। जांच पड़ताल में पता चला कि पासिया अमेरिका में छिपा है। टीम ने तुरंत इमिग्रेशन एंड कस्‍टम इंफोर्समेंट (ICE) से संपर्क किया। ICE ने पासिया को धर दबोचा।

सात महीने में 16 घटनाएं 
पंजाब में पिछले सात महीने में ग्रेनेड हमले की 16 घटनाएं हुई। ग्रेनेड हमलों में पुलिस पोस्ट, धार्मिक स्थल, भाजपा नेता मनोरंजन कालिया सहित अन्य नेताओं को निशाना बनाया गया। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा है कि जांच के दौरान पासिया का नाम सामने आया और कम से कम 14 ग्रेनेड हमलों में उसकी संलिप्तता दिखी।

हैप्पी पासिया ऐसे चर्चा में आया 
खालिस्तान समर्थक और गैंगस्टर हैप्पी पासिया ने चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-10 में हैंड ग्रेनेड हमला करवाया। इसके बाद चर्चा में आया। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के लिए काम करने वाले US में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया ने ये हमला करवाया था।

इन हमलों में शामिल था हैप्पी 

  • 23 नवंबर, 2024 
  • स्थान: अजनाला पुलिस स्टेशन, अमृतसर
  • घटना: 1.5 किलोग्राम वजनी IED लगाया गया, समय रहते बरामद हुआ।
  • 29 नवंबर, 2024
  • स्थान: गुरबख्श नगर, अमृतसर
  • घटना: रात 11 बजे पुलिस चेकपोस्ट के पास विस्फोट।
  • 2 दिसंबर, 2024 
  • स्थान: अंसार पुलिस पोस्ट, नवांशहर
  • घटना: ग्रेनेड हमला, लेकिन ग्रेनेड फटा नहीं।
  • 4 दिसंबर, 2024 
  • स्थान: मजीठा पुलिस स्टेशन, अमृतसर
  • घटना: ग्रेनेड विस्फोट, खिड़कियां टूटीं, कोई घायल नहीं।
  • 13 दिसंबर, 2024 
  • स्थान: घनिया के बांगर पुलिस स्टेशन, बटाला
  • घटना: ग्रेनेड फेंका गया, विस्फोट नहीं हुआ।
  • 17 दिसंबर, 2024 
  • स्थान: इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन, अमृतसर
  • घटना: विस्फोट से आसपास के घरों को नुकसान।
  • जिम्मेदारी: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े जीवन फौजी ने ली।
  • 18 दिसंबर, 2024 
  • स्थान: बख्शीवाला पुलिस चेक पोस्ट, कलानौर, गुरदासपुर
  • घटना: ग्रेनेड विस्फोट।
  • 20 दिसंबर, 2024 
  • स्थान: वडाला बांगर पुलिस चेक पोस्ट, कलानौर, गुरदासपुर
  • घटना: एक और ग्रेनेड विस्फोट।
  • 9 जनवरी, 2025 
  • स्थान: गुमटाला पुलिस पोस्ट, अमृतसर
  • घटना: रात 8:45 बजे विस्फोट।
  • जिम्मेदारी: हैप्पी पासिया ने सोशल मीडिया पर ली।
  • 3 फरवरी, 2025 
  • स्थान: फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी, अमृतसर
  • घटना: बाउंड्री वॉल के बाहर धमाका।
  • 14 फरवरी, 2025 
  • स्थान: डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर
  • घटना: पुलिसकर्मी के घर के बाहर कम तीव्रता वाला धमाका।
  • 15 मार्च, 2025 
  • स्थान: ठाकुरद्वारा मंदिर के पास, अमृतसर
  • घटना: बाइक सवारों ने ग्रेनेड फेंका।
  • परिणाम: मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर।
  • 16 अप्रैल, 2025 
  • स्थान: एक यूट्यूबर का घर, पंजाब
  • घटना: ग्रेनेड हमला।

Similar News