अमेरिका में 4 भारतीयों की मौत में बड़ा खुलासा: Meta इंजीनियर ने पत्नी और जुड़वां बेटों की हत्या कर किया था सुसाइड

Indian techie kills family in California: पुलिस को शक है कि 42 साल के आनंद सुजीत ने 40 वर्षीय पत्नी ऐलिस प्रियंका और जुड़वां बेटों नूह और नीथन हत्या की, इसके बाद खुद को गोली मार ली थी। बीते सोमवार को कैलिफोर्निया के सैन मेटो में चारों के शव उनके 2.1 मिलियन डॉलर के घर में मिले थे। 

Updated On 2024-02-16 11:57:00 IST
Indian techie kills family in California

Indian techie kills family in California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के टेक्निकल एक्सपर्ट आनंद सुजीत हेनरी, उनकी पत्नी और जुड़वां बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को शक है कि 42 साल के आनंद सुजीत ने 40 वर्षीय पत्नी ऐलिस प्रियंका और जुड़वां बेटों नूह और नीथन हत्या की, इसके बाद खुद को गोली मार ली थी। बीते सोमवार को कैलिफोर्निया के सैन मेटो में चारों के शव उनके 2.1 मिलियन डॉलर के घर में मिले थे। 

Full View

बीते सोमवार को मिले थे शव
सोमवार को पुलिस ने जांच के लिए सुजीत के घर का दौरा किया। दंपति के शव बाथरूम के अंदर मिले थे। दोनों के शरीर पर गोली के निशान मिले थे। जबकि बच्चे एक रूम में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या और आत्महत्या का है। लेकिन वारदात के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। 

पुलिस ने रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है। हेनरी के नाम पर एक 9 मिमी हैंडगन रजिस्टर्ड थी, जो बाथरूम के फर्श पर मिली थी। पुलिस का आरोप है कि मेटा का पूर्व कर्मचारी हेनरी सभी चार मौतों के लिए जिम्मेदार है। हेनरी और प्रियंका की गोली लगने से मौत हुई है। हेनरी को एक गोली और प्रियंका के शरीर पर कई गोलियों के निशान मिले हैं। जुड़वां बच्चों की मौत कैसे हुई है, यह पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

दंपती और उनके जुड़वा बच्चों के शव मिले थे।

केरल का रहने वाला था परिवार
सुजीत आनंद हेनरी मूल रूप से केरल का रहने वाला था। वह परिवार समेत पिछले नौ साल से अमेरिका में रह रहा था। आनंद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, वहीं ऐलिस एक वरिष्ठ विश्लेषक थीं। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, आनंद ने 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ।

Similar News

क्या फुस्स हो जाएगी ट्रंप की रणनीति: तेल कंपनियों ने वेनेजुएला को 'Uninvestable' बताकर खींचे अपने कदम!