करवा चौथ के दिन दिल्ली-NCR में कितने बजे निकलेगा चांद
करवा चौथ का व्रत रविवार यानी 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
करवा चौथ की शाम को सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा के निकलने से करीब 1 घंटे पहले भगवान शिव, माता पार्वती, गणेशजी और कार्तिकेय जी की पूजा करती हैं।
इसके बाद चांद दिखाई देने पर सुहागिन महिलाएं छलनी से अपने पति को देखती हैं और फिर चांद के दर्शन करते हुए अर्घ्य देकर पूजा संपन्न करती हैं।
महिलाएं चंद्रमा निकलने से पहले पूजा करके, फिर अपने पतियों को देखकर चांद की पूजा करती हैं। यह दिन खासतौर पर सुहागिनों के लिए महत्वपूर्ण होता है।
दिल्ली- रात 07 बजकर 53 मिनट
नोएडा- रात 07 बजकर 52 मिनट
गुरुग्राम - रात 8 बजकर 17 मिनट
करवा चौथ के दिन दिल्ली-NCR में कितने बजे निकलेगा चांद