Bhojpuri Song: प्यार में धोखा, फिर बाराती बनकर प्रेमिका की शादी में पहुंचे खेसारी, देखिए Video

New Bhojpuri Song: अगर आप प्यार में मिले धोखे और टूटे दिल की भावनाओं को महसूस करना चाहते हैं, तो खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ना जियब तहरा बिना’ आपको जरूर पसंद आएगा।

Updated On 2025-06-11 20:11:00 IST

khesari lal yadav

New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। इसी बीच उनका एक एक नया गाना ‘ना जियब तहरा बिना’ रिलीज हुआ है जो टूटे दिल की भावना को पिरोता है। इस गाने को अपनी भावुक आवाज में गाकर खेसारी ने प्रेम और जुदाई के दर्द को एक नई ऊंचाई दी है।

‘ना जियब तहरा बिना’ गाना रिलीज
‘ना जियब तहरा बिना’ एक ऐसे प्रेमी की कहानी है, जिसे अपने सच्चे प्यार में धोखा मिलता है। कहानी तब और दिल तोड़ देने वाली हो जाती है, जब खेसारी खुद बाराती बनकर अपनी प्रेमिका की शादी में शामिल होते हैं। गाने में पुराने प्यार की मीठी यादें, साथ बिताए पल, और आखिर में जुदाई की घड़ी... इन सभी इमोशंस को खेसारी ने बखूबी दिखाया।

Full View

गीत, संगीत और निर्देशन की टीम
इस गाने को गाया है  खेसारी लाल यादव ने साथ ही इसमें एक्टिंग भी की है। गीतकार हैं कृष्णा बेदर्दी। संगीत दिया है आर्य शर्मा ने और गाने के निर्देशक हैं लक्की विश्वकर्मा। गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड YouTube चैनल पर रिलीज किया गया है जि लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News