Samsung Galaxy Buds FE: Citi बैंक के कार्ड से खरीदें, मिलेगा सबसे बड़ा डिस्काउंट 

Samsung Galaxy Buds FE : प्रीमियम ईयरबड्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बहुत अच्छा मौका है। अमेजन की साइट खरीदने पर यह गैजेट आपको आधी से भी कम कीमत में मिल जाएगा। 

Updated On 2024-02-11 16:16:00 IST
Samsung Galaxy Buds FE

Samsung Galaxy Buds FE : सैमसंग का यह ईयरबड्स बहुत सस्ते में मिल रहा है। इसे 2023 अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसके 4 महीने बाद इसकी कीमत काफी कम हो गई है। इसकी बैटरी 6 से 21 घंटे तक चलती है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको इसकी डिटेल बताते हैं। 

अमेजन पर Samsung Galaxy Buds FE खरीद सकते हैं।  यहां इसकी कीमत 12,999 रुपए है। 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 8,499 रुपए में मिल रहा है। लेकिन असल डिस्काउंट Citi Bank Card Holder को मिल रहा है। उन्हें 3,849 रुपए की छूट मिल रही है। इसके बाद यह गैजेट 4,649 रुपए में मिल रहा है। वहीं दूसरे किसी बैंक के कार्ड पर भी 3000 रुपए की छूट मिल रही है। जिसके बाद Buds FE 5,499 रुपए में मिल जाएगा। 

कंपनी अपने बड्स को लेकर दावा करती है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 6 से 21 घंटे का प्ले टाइम मिलता हैं। इसमें 3 माइक वाला ANC सिस्टम दिया गया है। AAC, SBS, SBC और दूसरे ऑडियो सपोर्ट मिलते हैं। साथ ही वायरलैस चार्जिंग ऑप्शन नहीं मिलता है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। 

Similar News