आज लॉन्च हो जाएगा Redmi A3 फोन, वर्चुअल रैम से लेकर शानदार डिजाइन, जानिए क्या कुछ मिलेगा

Redmi A3 Launch : रेडमी का Redmi A3 फोन भारत के मार्केट में लॉन्च हो जाएगा। जानिए इस मोबाइल में कौन-कौन से फीचर होंगे।

Updated On 2024-02-14 11:17:00 IST
Redmi A3 Launch Today

Redmi A3 Launch : आज Redmi अपने प्रीमियम लुक वाले Redmi A3 फोन को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कुछ खास फीचर के बारे में खुलासा कर दिया था। इसमें खास बात है कि यह मोबाइल वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा रहा है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने Redmi A3 के कुछ की फीचर्स से पर्दा हटा दिया है। आइए जानते हैं रेडमी का नया स्मार्टफोन किन खूबियों के साथ मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। 

कैसी होगी इसकी डिजाइन 
Redmi A3 को कंपनी प्रीमियम Halo Design के साथ पेश करेगी। फोन को डार्क ग्रीन कलर में देखा गया है। इसके अलावा, फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल स्मूद और स्टाइलिश होगा। अपकमिंग फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा रहा है। 

फोन में 12GB तक मिलेगी रैम 
रेडमी का यह नया फोन 6GB रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम के साथ लाया जा रहा है। कंपनी ने Redmi A3 के डेडिकेडेट लैंडिंग पेज पर फोन की इस खूबी को लेकर जानकारी दी है। 

5000mAh की दमदार बैटरी 
वर्चुअल रैम के अलावा, कंपनी का यह फोन एक बड़ी बैटरी डिवाइस होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रेडमी का यह फोन 5000mAh बैटरी और टाइप सी चार्जर के साथ लाया जा रहा है।

कीमत को लेकर जल्द मिलेगी जानकारी
रेडमी के इस नए फोन को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से इतनी ही जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी ने फोन के कैमरा, प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर जानकारियां नहीं दी हैं। फोन लॉन्च होने के बाद ही बाकी की जानकारियां और कीमत की डिटेल सामने आएंगी। 

Similar News

MWC 2026 में लॉन्च हो सकता है Nothing Phone 4a Pro: ₹35,000 हो सकती है कीमत, जानिए खासियत