इंतजार खत्म!: आज iPhone 17 करें ऑर्डर, 19 सितंबर को होगी होम डिलीवरी; जानिए कहाँ और कैसे बुक करें
iPhone 17 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। जानें कैसे और कहाँ करें ऑर्डर, कितनी है कीमत और कब होगी डिलीवरी। पूरी जानकारी एक क्लिक में।
iPhone 17 Pre-Orders Start Today in India
आईफोन लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। Apple के सबसे नए iPhone 17 सीरीज की भारत में आज (12 सिंतबर) से आर्डर किया जा सकता है। आज से देशभर में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। और 19 सितंबर से ये स्मार्टफोन आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे। जानिए कहाँ और कैसे करें अपने पसंदीदा मॉडल की बुकिंग करें।
iphone 17 के प्री-ऑर्डर शुरू
iPhone 17 सीरीज के फोन आप 12 सितंबर से Blinkit पर प्री-रिजर्व कर सकते हैं। यहां आप अपने पसंदीदा मॉडल, स्टोरेज और रंग चुनकर ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप Croma की वेबसाइट से या उनके 574 स्टोरों में जाकर, जो देश के 206 शहरों में हैं, आसानी से प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
iPhone 17 सीरीज भारत में कब, कहाँ और कैसे बुक करें?
iPhone 17 सीरीज की बुकिंग के लिए आपके पास कई आसान तरीके हैं:
- आप अपने नजदीकी Croma स्टोर पर जाकर फोन बुक कर सकते हैं।
- या फिर Flipkart और Amazon जैसी वेबसाइट्स पर जाकर ऑनलाइन प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
- इसके अलावा, Vijay Sales भी प्री-ऑर्डर ले रहा है। यहां आपको एक फॉर्म भरना होगा, उसे जमा करना होगा और बुकिंग अमाउंट देना होगा।
प्री-बुकिंग के लिए कितना पैसा देना होगा?
अगर आप iPhone 17, iPhone Air, AirPods Pro 3, या नई लॉन्च हुई कोई Apple वॉच (जैसे Watch Series 11, Watch SE 3, Watch Ultra 3) लेना चाहते हैं, तो आपको ₹2,000 का प्री-बुकिंग प्राइस देना होगा।
अगर आप iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max लेना चाहते हैं, तो आपको ₹17,000 प्री-रिजर्व प्राइस के रूप में भरना होगा।
भारत में लॉन्च हुए सभी Apple प्रोडक्ट्स की कीमतें:
1. iPhone 17 Series:
- iPhone 17 256GB: ₹82,900
- iPhone 17 512GB: ₹1,02,900
2. iPhone Air:
- iPhone Air 256GB: ₹1,19,900
- iPhone Air 512GB: ₹1,39,900
- iPhone Air 1TB: ₹1,59,900
3. iPhone 17 Pro:
- iPhone 17 Pro 256GB: ₹1,34,900
- iPhone 17 Pro 512GB: ₹1,54,900
- iPhone 17 Pro 1TB: ₹1,74,900
4. iPhone 17 Pro Max:
- iPhone 17 Pro Max 256GB: ₹1,49,900
- iPhone 17 Pro Max 512GB: ₹1,69,900
- iPhone 17 Pro Max 1TB: ₹1,89,900
- iPhone 17 Pro Max 2TB: ₹2,29,900
5. Apple Watches:
- Apple Watch Ultra 3: ₹89,900
- Apple Watch Series 11: ₹46,900
- Apple Watch SE 3: ₹25,900
6. AirPods:
- Apple AirPods Pro 3: ₹25,900