उत्तराखंड त्रासदी: पिथौरागढ़ में भारी बारिश से भूस्खलन, NHPC के 19 कर्मचारी फंसे

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में रविवार को भारी भूस्खलन। सुरंग का रास्ता बंद होने से राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) के 19 कर्मचारी फंसे। बचाव कार्य जारी। पढ़ें पूरी खबर

Updated On 2025-08-31 19:04:00 IST

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से भूस्खलन, NHPC के 19 कर्मचारी फंसे  

Pithoragarh Landslide Update: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश दौर जारी है। रविवार को धारचूला में भूस्खलन से पावर हाउस का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिस कारण राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) के 19 कर्मचारी अंदर फंस गए। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बड़ी-बड़ी चट्टानों से बंद हुई सुरंग 

पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेखा यादव ने बताया कि लैंड स्लाइड के कारण बड़े-बड़े चट्टाने टूटकर गिर गई है। जिस कारण सुरंग का मुँह बंद हो गया है। मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। मलबा हटाने के प्रयास किया जा रहा है। बचाव अभियान के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं।

अधिकारियों के संपर्क में मज़दूर 

पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के अधिकारियों ने मज़दूरों से फोन पर बात की है। उनके पास पर्याप्त राशन मौजूद है। कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन डरे हुए हैं। मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

कब तक क्लियर होगा रास्ता?

धारचूला के उप ज़िला मजिस्ट्रेट जितेंद्र वर्मा ने पीटीआई को बताया कि मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। शाम तक रास्ता क्लियर कर लिया जाएगा। सीमा सड़क संगठन की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार काम में जुटी हुई हैं। 

Tags:    

Similar News

सर्दियों में सुलग उठे नैनीताल और बागेश्वर के जंगल: रामगढ़ और गणखेत रेंज में वन संपदा को नुकसान, खतरे में वन्यजीव