Nainital Violence: बलात्कार से भड़का आक्रोश; दुकानों में तोड़फोड़-पथराव; मल्लीताल में 3 घंटे हंगामा

Nainital Violence: उत्तराखंड के नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव का महौल है। बुधवार (30 अप्रैल) नाबालिग से दुष्कर्म के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया।

Updated On 2025-05-01 11:25:00 IST
Nainital Violence: नाबालिग के साथ बलात्कार से भड़का आक्रोश; दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव; मल्लीताल में 3 घंटे जबरदस्त हंगामा।

Nainital Violence: उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार (30 अप्रैल) को दुष्कर्म की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। रात साढ़े 9 बजे से साढ़े 12 बजे तक करीब 3 घंटे लोग तोड़फोड़ और हंगामा करते रहे। पुलिस ने उस्मान नाम के 65 वर्षीय ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप है। 

घटना को लेकर गुरुवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने रैली जूलूस निकालकर विरोध जताया। नैनीताल एसपी जगदीश चंद्र ने कहा, रात 12:30 बजे स्थिति नियंत्रण में कर ली थी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा 
दुष्कर्म की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर एकत्रित हो गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोग मुस्लिम व्यवसाइयों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मस्जिद में पथराव करने का भी आरोप है। 

पोक्सो एक्ट के तहत केस 
पुलिस ने बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर उस्मान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (1) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 

Similar News