Jharkhand Weather Today: झारखंड में झमाझम बारिश, IMD ने इन 8 जिलों में जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में हफ्तेभर की देरी से मानसून की एंट्री हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। IMD ने आठ जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Updated On 2024-06-29 19:27:00 IST
भोपाल सहित जिलों में बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में हफ्तेभर की देरी से मानसून की एंट्री हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई हिस्से में तेज हवा चली। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। IMD ने आठ जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 

देर से आया मानसून 
बता दें, एक जून से 28 जून तक पूरे राज्य में मानसून कमजोर रहा। इस दौरान राज्य में सामान्य वर्षा 170.3 मिमी के मुकाबले मात्र 53.2 मिमी हुई। जो सामान्य से 69 प्रतिशत कम है। राजधानी रांची में सामान्यत: 179.7 मिमी वर्षा होती है, लेकिन कमजोर मानसून के कारण मात्र 77.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जो सामान्य से 57 प्रतिशत कम कम है। लगातार बढ़ रहे बादलों के दबाव से संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। 

भारी वर्षा का अलर्ट 
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात की संभावना जताई गई। लोगो को लेकर बाहर न निकलने की अपील की गई है। जबकि एक जुलाई को देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में तेज वर्षा होने के संकेत हैं।

Similar News