Rinku-Priya Wedding: UP की युवा सांसद से शादी करेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, डेट फाइनल; लखनऊ में इंगेजमेंट, वाराणसी में बजेगी शहनाई
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी नवंबर 2025 में होनी है। 8 जून को लखनऊ में होगी सगाई। पढ़िए पूरी खबर।
Rinku Singh Priya Saroj Wedding
Rinku Singh Priya Saroj : उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। 8 जून को लखनऊ में रिंग सेरेमनी और 18 नवंबर को वाराणसी में दोनों की शादी फाइनल हुई है। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की प्रेम कहानी पहली बार जनवरी 2025 में सामने आई थी।
सीनियर की शादी में पहली मुलाकात
आईपीएल-2023 में पांच गेंदों पर 7 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम हर जुबान पर था। इसी दौर में दिल्ली में हुई सीनियर क्रिकेटर की शादी में रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात हुई। प्रिया और उस क्रिकेटर की पत्नी दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहपाठी रही हैं। उनकी यही दोस्ती रिंकू के करीब आने जा जरिया बनी।
परिवार की रज़ामंदी से रिश्ते में मजबूती
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के ‘रोके’ की खबर जनवरी 2025 में सामने आई थी। प्रिया के पिता पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने भी पुष्टि की थी। अब 8 जून को लखनऊ के 7 स्टार होटल में इनकी सगाई है। विराट कोहली और गौतम गंभीर सहित अन्य दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं। दोनों परिवार फिलहाल, तैयारियों में जुटे हैं।
अलीगढ़ में प्रिया ने फाइनल किया बंगला
क्रिकेटर रिंकू सिंह रिंकू अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पिछले दिनों ने उन्होंने यहां 3.5 करोड़ का बंगला खरीदा है। जिसे प्रिया ने ही फाइनल किया था। इंटीरियर डिजाइनिंग से लेकर मंदिर और स्विमिंग पूल जैसी अन्य जरूरी सुविधाएं प्रिया ने सिलेक्ट किया। रिंकू ने यहां वह ऐतिहासिक बैट भी रखा है, जिससे उन्होंने IPL में पांच छक्के जड़े थे।
रिंकू सिंह की दिलचस्प कहानी
अलीगढ़ के साधारण परिवार में जन्मे रिंकू सिंह की काफी दिलचस्प है। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी करते थे। रिंकू भी बचपन में इस काम में हाथ बंटाते थे, लेकिन क्रिकेट के शौक और समर्पण के दम पर न सिर्फ नेशनल टीम में जगह बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। उनके पास कभी क्लब में फीस देने के पैसे नहीं होते थे, लेकिन लक्ष्य से नहीं डिगे। मां ने उधारी लेकर बेटे के सपनों को उड़ान दी।
पिता की विरासत संभाल रहीं प्रिया
वाराणसी जनपद की रहने वाली प्रिया सरोज दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी पास हैं। महज 25 वर्ष की आयु में समाजवादी पार्टी की टिकट पर लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं। उनके पिता तूफानी सरोज 3 बार सांसद रहे हैं। उनकी राजनीतिक विरासत अब बेटी संभाल रही हैं।
वाराणसी के होटल ताज से शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में सात फेरे लेंगे। फिलहाल, 8 जून को लखनऊ में होने वाले इंगेजमेंट समारोह की तैयारियां चल रही हैं। रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के प्रसिद्ध दर्ज़ी से स्टाइलिश कोट-पैंट तैयार कराए हैं। जबकि, प्रिया सरोज ने भी जेवर और साड़ियों की खरीदारी कर ली है।