बिहार चुनाव 2025: ओमप्रकाश राजभर की SBSP ने बिहार की 47 सीटों पर उतारे उम्मीदवार! देखिए पूरी लिस्ट

यह घोषणा पार्टी द्वारा NDA के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करने और 'अकेले चलो' की रणनीति अपनाने के बाद की गई है। पार्टी ने औरंगाबाद, रोहतास, पूर्णिया, कटिहार और बक्सर जैसे प्रमुख जिलों में उम्मीदवार उतारकर राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का संकेत दिया है।

Updated On 2025-10-15 19:02:00 IST

इस सूची में अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं, जिस पर ओमप्रकाश राजभर की निगाहें है।

लखनऊ/पटना : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चुनावी रणनीति स्पष्ट करते हुए, आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर द्वारा जारी सूची में बिहार की कुल 47 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। यह कदम तब उठाया गया है जब SBSP प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि बिहार में उनका गठबंधन एनडीए के साथ नहीं होता है, तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

औरंगाबाद, रोहतास और पूर्णिया समेत कई प्रमुख जिलों में प्रत्याशी घोषित

जारी की गई 47 उम्मीदवारों की सूची में बिहार के कई प्रमुख जिले शामिल हैं, जो दर्शाते हैं कि पार्टी बिहार के एक बड़े क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। उम्मीदवारों की यह सूची औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी, गोपालगंज, सिवान, सारण (छपरा), नालंदा, बक्सर, पूर्वी चंपारण (मोतीहारी) और भागलपुर जैसे जिलों की सीटों को कवर करती है। पार्टी ने अनुभवी और नए चेहरों को मिलाकर चुनाव मैदान में उतारा है।





 



 

SBSP का "अकेले चलो" मंत्र, NDA के लिए बढ़ा सिरदर्द

ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, का उत्तर प्रदेश में बड़ा जनआधार है, बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर सकता है। यह कदम सीधे तौर पर NDA के लिए एक चुनौती बन सकता है, क्योंकि यह गठबंधन के वोटों में सेंध लगा सकता है, खासकर उन सीटों पर जहाँ राजभर समुदाय और अन्य अति-पिछड़ा वर्ग (EBC) की आबादी निर्णायक है। SBSP अब पूरी तैयारी के साथ चुनावी बिगुल फूंक चुकी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बिहार के चुनावी

Tags:    

Similar News