Noida Suicide Case: दिल्ली पुलिस के जवान की गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Noida Suicide Case: दिल्ली पुलिस के एक जवान की गर्लफ्रेंड ने पहली पत्नी के चक्कर में बीती रात नोएडा की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जानिए क्या है पूरा मामला?

Updated On 2026-02-06 15:10:00 IST

नोएडा में दिल्ली पुलिस के जवान की गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली 

Noida Suicide Case: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में देर रात दिल्ली पुलिस के एक जवान की गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली। यह घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में देर रात हुई। बताया जा रहा कि लड़की ने दिल्ली पुलिस के जवान की ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली।वह लोग सोसाइटी में पार्टी को एंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और लड़की ने जवान की पिस्टल निकाल कर खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में आनन-फानन में इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला गुरुवार देर रात का है। बिसरख के एसीपी ने बताया कि कुछ लोग राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों देखा कि एक लड़की खून से लथपथ पड़ी है। लोग तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़की की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जिसे हिरासत में लिया है उसका नाम आशीष है।

फोन ने किया काम खराब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल आशीष दिल्ली पुलिस में तैनात है। उसका उसकी पत्नी के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। आशीष पिछले 5 सालों से प्रिया के साथ रिलेशनशिप में था और पिछले 5 महीने से यह दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रह रहे थे। कल आशीष के कुछ दोस्त उसके घर आए और पार्टी करने लगे। इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आ गया जिसे प्रिया ने उठा लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और प्रिया ने गुस्से में आकर आशीष की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने फ्लैट किया सील

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, पुलिस को अस्पताल की तरफ से सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नोएडा पुलिस ने सोसाइटी के फ्लैट को सील कर दिया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही जिस पिस्टल से प्रिया ने खुद को गोली मारी थी उसे भी बरामद कर लिया गया है। वारदात से पहले दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था इसे जानने और मामले के हर पहलू को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News