Delhi Jal Board Accident: कमल ध्यानी की मौत के मामले में यू-टर्न, दोस्त ने हत्या की जताई आशंका, बताया पूरा मंजर

दिल्ली के जनकपुरी में बाइक सवार कमल ध्यानी की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। इस हादसे के लिए दिल्ली जल बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लेकिन, मृतक के दोस्त ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है।

Updated On 2026-02-06 14:11:00 IST

मृतक कमल ध्यानी और उसका दोस्त मीडिया से बातचीत के दौरान।

दिल्ली के जनकपुरी में बाइक सवार कमल ध्यानी की मौत के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन मृतक के दोस्त ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने मामले को पूरी तरह से मोड़ दिया है। मृतक के दोस्त ने न्यूज एजेंसी एएआई से बातचीत में कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। उसने बीती रात उसकी तलाश का पूरा मंजर साझा किया है।

मृतक के दोस्त ने बताया कि कल रात (गुरुवार की रात) जब वह जिला केंद्र पहुंचा था, तब मेरी उससे बात हुई थी। वह घर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर था। एक घंटे बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तो हम जिला केंद्र गए। वह हमारे फोन नहीं उठा रहा था। उसकी मोटरसाइकिल का कहीं पता नहीं चल रहा था। जब हम शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए, तो हमें बताया गया कि हमारी शिकायत सुबह 11 बजे से पहले दर्ज नहीं की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने हमारे दोस्त का पता लगाने में हमारी मदद की और हमें यहां 200 मीटर के दायरे में उसे ढूंढने के लिए कहा। 7 लोग आधी रात से सुबह 7 बजे तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। रात 1 बजे जब हमने गड्ढे में जाकर देखा, तो वह वहां नहीं था। हम लगातार इसी सड़क पर थे, लेकिन हमारी जांच के बाद वह यहां कैसे पहुंचा, यह हमारी समझ से बाहर है।

उन्होंने आगे कहा कि जब हम सुबह 7 बजे घर लौटे, तो हमारे दोस्त के फोन से एक कॉल आया और पुलिस ने हमें बताया कि वह गड्ढे में है। रात में पुलिस उसके फोन को ट्रेस क्यों नहीं कर पाई? हमें शक है कि उसकी हत्या कर दी गई है। उसके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी? हम अभी भी कोशिश कर रहे हैं। कहा कि हमने अभी तक उसकी मां को सूचित नहीं किया है। वह 25 साल का था और रोहिणी सेक्टर 10 स्थित एचडीएफसी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था।

तो मेरी दोस्त की जान बच जाती

उन्होंने आगे कहा कि अब इस गड्ढे के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। गड्ढे के चारों तरफ भी बैरिकेडिंग लगा दी गई है। उन्होंने पूछा कि वे पहले ऐसा क्यों नहीं कर सकते थे। अगर ऐसा करते तो मेरे दोस्त की जान बच सकती थी। 

Similar News