Delhi Jal Board Accident: ...तो बच जाती कमल ध्यानी की जान? दिल्ली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्डे में गिरने से कमल ध्यानी की मौत हो गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही बयान दिया है, जिससे लगता है कि समय रहते मदद मिलती तो शायद कमल ध्यानी की जान बच सकती थी।

Updated On 2026-02-06 14:25:00 IST

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार कमल ध्यानी की दर्दनाक मौत। 

दिल्ली के जनकपुरी में 25 वर्षीय बाइक सवार कमल ध्यानी की मौत ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। कमल ध्यान कल रात को बाइक समेत एक गड्डे में गिर गए थे। यह गड्डा दिल्ली जल बोर्ड ने खोदा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के इस काम से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ करेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में डीसीपी वेस्ट शरद भास्कर ने बताया कि कमल ध्यानी का भाई रात करीब 2:45 बजे जनकपुरी पुलिस स्टेशन आया और बताया कि उसका भाई अभी तक घर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को ट्रैक किया, जो जनकपुरी जिला पार्क दिखा रहा था।

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल रामकेश ने परिवार के सदस्यों के साथ करीब ढाई घंटे तक मृतक की तलाश की, लेकिन वे उसे ढूंढ नहीं पाए। आज सुबह 8 बजे एक महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि 15 फुट गहरे गड्ढे में एक शव पड़ा है। तभी सारी बात सामने आई।

उन्होंने कहा कि पता चला है कि परिवार जनकपुरी पुलिस स्टेशन गया था, लेकिन अगर परिवार का कहना है कि उन्हें 6-7 पुलिस स्टेशनों से मदद नहीं मिली, तो हम इसकी जांच करेंगे। एफआईआर दर्ज की जा रही है। बाइक को जल्द ही गड्ढे से निकाल लिया जाएगा। पढ़िये डीसीपी वेस्ट का पूरा बयान

तो बच जाती कमल ध्यानी की जान

उधर, कमल ध्यानी के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रात के समय ही पुलिस से मदद मांगी थी। मोबाइल फोन को ट्रैक करने के बाद लोकेशन भी दिखी, लेकिन ठीक से सर्च नहीं किया गया। मृतक के भाई ने कहा कि हमने कम से कम 6 पुलिस स्टेशनों का दौरा किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुबह जब मैंने फिर से अपने भाई के फोन नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हमें बताया कि उसका शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो मेरा भाई जीवित होता।

उधर, मृतक के दोस्त ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने हादसा की बजाए हत्या की आशंका जताई है, जिससे यह मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर

समाप्त 

Similar News