मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण: निदेशक विशाल सिंह ने अध्यक्ष कपिल सिंह समेत 15 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के 15 नवनियुक्त पदाधिकारियों को निदेशक विशाल सिंह ने शपथ दिलाई।

Updated On 2026-02-06 18:13:00 IST

कपिल सिंह को अध्यक्ष और बृजमोहन पांडे को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

लखनऊ: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।


इस अवसर पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने नई टीम को बधाई देते हुए कर्मचारी हितों और विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

​निदेशक और अपर निदेशक की उपस्थिति

​समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह और विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा रहे।


निदेशक विशाल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल सिंह और उनकी पूरी टीम को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारी संघ विभाग की रीढ़ होते हैं और आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और विभागीय प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

​कपिल सिंह बने अध्यक्ष, बृजमोहन पांडे ने संभाली महामंत्री की जिम्मेदारी

​निर्वाचन के बाद गठित हुई इस 15 सदस्यीय कार्यकारिणी में कपिल सिंह ने अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यकारिणी का विवरण इस प्रकार है:

  • ​अध्यक्ष: कपिल सिंह
  • ​उपाध्यक्ष: निखिल मिश्रा और शशांक शेखर शुक्ला
  • ​राजकुमार महामंत्री: बृजमोहन पांडे
  • ​संयुक्त मंत्री: शुभम चौहान
  • ​संगठन मंत्री: शिव शंकर पांडे
  • ​प्रचार मंत्री: सलीम अंसारी
  • ​कोषाध्यक्ष: उमेश कुमार आदित्य
  • ​कार्यकारी सदस्यों ने भी ली शपथ


पदाधिकारियों के साथ-साथ सात कार्यकारी सदस्यों ने भी संघ की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ लेने वाले सदस्यों में अनंजय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीण दुबे, ऋषि सक्सेना और पंकज पाल शामिल रहे।

​कर्मचारी हितों के लिए कार्य करने का संकल्प

​नवनियुक्त अध्यक्ष कपिल सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ पूरी निष्ठा के साथ कर्मचारियों की जायज मांगों और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि संघ अनुशासन और सहयोग के साथ कार्य करते हुए विभाग की छवि को और बेहतर बनाने में सहयोग करेगा।

Tags:    

Similar News