कौन हैं गुड्डू जमाली: पूर्वांचल की कितनी सीटों पर है सियासी प्रभाव, मायावती के करीबी शाह आमल ने क्यों छोड़ी बसपा, जानें सब कुछ
Who is Shah Alam Guddu Jamali: पूर्वांचल के कद्दावर नेता व मायावती के करीबी शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने सपा ज्वाइन कर ली। वह सबसे अमीर नेता हैं।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-01 20:48:00 IST
Who is Shah Alam Guddu Jamali: राज्यसभा चुनाव में विधायकों के बागी तेवर देख समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एक्टिव हो गए हैं। पार्टी के पुराने जनाधार वाले नेताओं की घर वापसी कराने में जुट गए हैं। बुधवार को पूर्वांचल के कद्दावर बसपा नेता शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने सपा का दामन थाम लिया। गुड्डू जमाली के आने से समजावादी पार्टी आजमगढ़ क्षेत्र में मजबूत होगी। पार्टी उन्हें एमएलसी बना सकती है।
"मैं गुड्डू जमाली जी का स्वागत करता हूं। 24 में भविष्य की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। इस पार्टी में आपको रहकर अपने घर जैसा लगेगा, आप अपनी पार्टी में वापस आए हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 28, 2024
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/WygL9ZjPu1
बढ़ रहा है PDA परिवार, जो बदल देगा इतिहास! pic.twitter.com/1oSx0pLI3e
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 28, 2024