UP weather update: उत्तर प्रदेश में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

UP weather update: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हल्की धूप निकलने के कारण सर्दी से राहत मिली थी, वहीं रविवार को दिनभर शीतलहर, घना कोहरा और आसमान से बरसती हुई ओस देखने को मिल सकती है।

Updated On 2024-01-20 19:21:00 IST
उत्तर प्रदेश में IMD ने कई इलाक़ों में कोहरे का अलर्ट जारी किया।

UP weather update: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हल्की धूप निकलने के कारण सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन वहीं शनिवार को दिनभर शीतलहर, घना कोहरा और आसमान से बरसती हुई ओस देखने को मिली। जिसके कारण पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड में इजाफा देखा गया है। शुक्रवार के दिन पूरे प्रदेश का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था।

पूरे उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन और ठंडी से राहत नहीं मिलने वाली है। 21 जनवरी को भी मौसम सर्द रहेगा। वहीं 22 जनवरी से ठंडी और बढ़ जाएगी।

अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के बाद से प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इस बार ठंड और बढ़ेगी। अधिकतम न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी सर्दी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अभी और ठंड के लिए तैयार रहना होगा।

आपके जिले का तापमान
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। कानपुर देहात, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद,  फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, फुरसतगंज, गाजीपुर, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News