UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम साफ रहने के लिए करना होगा इस दिन का इंतजार

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में कई दिनों से बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 फरवरी से बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण एक बार फिर यूपी के तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही प्रदेश में पछुआ हवा चलने की संभावना है।

Updated On 2024-02-10 17:38:00 IST
Weather Update Today

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में कई दिनों से बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 फरवरी से बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण एक बार फिर यूपी के तापमान में गिरावट होगी। जिसके कारण एक बार फिर ठंड महसूस की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में पछुआ हवा चलने की संभावना है।

ठंड से राहत के लिए करना होगा इंतजार
यूपी में दिन में धूप देखने को मिलती है, लेकिन शाम होते ही सर्दी का अहसास होने लगता है। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज का मौसम शुष्क बना रहा। कुछ इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से राहत पाने के लिए अभी कुछ दिन और का इंतजार करना होगा।

गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आगरा में न्यूनतम 7.5, अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, बहराइच में न्यूनतम तापमान 6.4 और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाकों में दिन में धूप निकलने के कारण तापमान अधिकतम देखने को मिला। वहीं शाम होते ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

12 फरवरी से बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 12 फरवरी से बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिलेगी। बारिश के कारण तेज हवा भी चलने का अनुमान है। जिसके कारण ठंड परेशान कर सकती है। ऐसा मौसम 15 फरवरी तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 15 फरवरी के बाद से मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

राजधानी में ऐसा रहा मौसम का हाल
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हवा की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से धूप का असर दिखाई दिया। फिर भी रात के समय ठंड ने अपना कहर दिखाया। शनिवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री गिरावट के साथ 6.7 पहुंच गया। 

Similar News