UP: दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज की तबीयत बिगड़ी, CM योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर जानी कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह मेदांता अस्पताल पहुंचकर महंत सुरेश दास महाराज की कुशलक्षेम पूछी, इससे पहले वह भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह को श्रद्धांजलि

Updated On 2024-01-02 13:21:00 IST
लखनऊ की निजी अस्पताल में महंत सुरेशदस महाराज की कुशलक्षेम जानते सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज की गत दिनों अचानक तबीतय बिगड़ गई थी। शिष्यों ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही चिकित्सकों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 
CM योगी इस दौरान अस्पताल में करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे। 

अस्पताल में लगे जय श्रीराम के नारे 
महंत सुरेश दास की कुशलक्षेम पूछने के बाद मुख्यमंत्री अन्य मरीजों से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के परिजनों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर सीएम का स्वागत  किया। महंत सुरेश दास श्री राम जन्मभूमि विवाद के मुख्य पक्षकार रहे हैं। उन्होंने कहा था कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनने से कोई नहीं रोक सकता। अयोध्या स्थित दिगंबर अखाड़ा के प्रमुख महंत परमहंस दास के निधन के बाद सुरेश दास महंत बनाए गए थे।   
 


हृदयनाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेदांता अस्पताल से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके निधन पर दु:खद जताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने भगवान राम से प्रार्थना की।  

Tags:    

Similar News