UP By Election: जया-डिंपल सहित सपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, जेल में बंद आजम खान भी करेंगे कैम्पेन  

UP उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शनिवार, 26 अक्टूबर को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन और आजम खान सहित 40 नाम हैं।

Updated On 2024-10-26 13:26:00 IST
Samajwadi Party

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें चौकाने वाला नाम आजम खान का है। आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में पहले स्थान पर अखिलेश यादव है। इसके बाद प्रो रामगोपाल और फिर आजम खान का नाम अंकित है।  

सपा ने इन्हें बनाया स्टार प्रचारक 
समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, दूसरे नंबर पर प्रो. रामगोपाल यादव और तीसरे नंबर पर आजम खान का नाम शामिल है। इसमें सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल सिंह यादव, रामजी लाल सुमन, श्यामलाल पाल, बाबू सिंह कुशवाहा, लालजी वर्मा, हरेंद्र मलिक, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल, इंद्रजीत सरोज, माता प्रसाद पांडेय, विशम्भर प्रसाद निषाद, राम अचल राजभर, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, रामगोविंद चौधरी, लालबिहारी यादव, जावेद अली खान, राजाराम पाल, महबूब अली, जियाउर्रहमान बर्क, देवेश शाक्य, रामआसरे विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, किरनपाल कश्यप, राम औतार सैनी, रेखा वर्मा, त्रिभुवन दत्त, अतुल प्रधान, मिठाईलाल भारती, आबिद रजा, संजय कविता, राजपाल कश्यप, मो. शकील अहमद, जुगुल किशोर बाल्मीकि 

 

Similar News