लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी को मात देने स्मृति ईरानी का नया दांव, अमेठी में बनाया स्थायी ठिकाना, जानें यहां के नए समीकरण
Smriti Irani permanent residence in Amethi Lok Sabha: केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी इस बार भी अमेठी जीतने को प्रयासरत हैं। गुरुवार को अपने नए घर में अनुष्ठान कराया।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-02-22 12:23:00 IST
Smriti Irani permanent residence in Amethi Lok Sabha: केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी में दूसरी बार जीत दर्ज करने ऐड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद वह अमेठी के दौरे करती रहती हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान भी वह अमेठी में मौजूद रहीं। स्मृति इरानी ने अब अमेठी में अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। गुरुवार को विशेष अनुष्ठान के बीच उन्होंने अपने नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश किया।
#WATCH अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने नवनिर्मित आवास पर गृह प्रवेश समारोह में पूजा की। pic.twitter.com/yMBDWeCUyL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2024