मनाली से ज्यादा ठंड प्रयागराज: गोरखपुर-गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों की छुट्टी; जानें लखनऊ-कानपुर का मौसम 

UP Ka Mausam: यूपी में शुक्रवार (3 जनवरी) को बहराइच, प्रयागराज सहित कई जिलों में कोल्ड-डे रहा। गोरखपुर और गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Updated On 2025-01-03 21:20:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी।

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं और कोहरे की स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और गोरखपुर जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। शुक्रवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री करीब रहा। लखनऊ में न्यूनतम 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

8वीं तक के स्कूलों में अवकाश 
गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए 8वीं तक के सभी स्कूलों में अगले 3 दिन बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, और प्राइवेट स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आठवीं तक के विद्यालयों को छह जनवरी तक बंद रहेंगे। इस आदेश की अवलेहना करने पर विद्यालयों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

गौतमबुद्धनगर जिले में भी स्कूल बंद
गौतमबुद्धनगर जिले में 2 जनवरी को ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम ने यहां अग्रिम आदेश तक सभी स्कूल बंद रखने का अदेश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि घने कोहरे और ठंड के चलते स्कूल बंद किए गए हैं। यह आदेश नर्सरी से आठवीं तक और सभी बोर्ड के स्कूलों में भी लागू होगा।

UP में सर्वाधिक ठंडे रहे यह जिले 

जिला  अधिकतम तापमान 
बहराइच 12.4 डिग्री सेल्सियस
बरेली 13.2 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 12.6 डिग्री सेल्सियस
मेरठ 14 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 15.1 डिग्री सेल्सियस

मनाली-शिमला से ठंडा प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। प्रयागराज शुक्रवार को कुल्लू मनाली और शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। कुल्लू मनाली में मैक्जिमम टेम्प्रेचर 16 डिग्री और शिमला में 16.2 डिग्री रहा। जबकि, प्रयागराज में यह 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बहराइज सवार्धिक ठंड 
उत्तर प्रदेश का बहराइज जिला प्रयागराज से भी ठंडा रहा। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना जताई है। 

Similar News