Satta king के खिलाफ बड़ा एक्शन: प्रशासन ने कुर्क की ढाई करोड़ की प्रॉपर्टी, जानें मामूली सटोरिये ने कैसे खड़ा किया साम्राज्य? 

Satta king: बुलंदशहर पुलिस ने शनिवार (28 दिसंबर) को सट्टा माफिया (Satta king) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवीपुरा इलाके में स्थित उसके 3 मकान कुर्क किए गए हैं।

Updated On 2025-01-02 22:23:00 IST
Satta king: IPL क्रिकेट मैच में लगवा रहे थे दांव; रायसेन पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा, सटोरियों ने उगले कई राज

Satta king: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस और प्रशासन ने शनिवार (28 दिसंबर) को सट्टा माफिया (Satta king) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर करीब ढाई करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की गई है। मकानों की कुर्की से पहले पूरे इलाके में मुनादी कराई गई। आरोपी ने सट्टा कारोबार करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  

त्रिलोकी के खिलाफ 19 मुकदमे 
पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी त्रिलोकी शहर का बड़ा सट्टा माफिया है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट सहित 19 प्रकरण दर्ज हैं। त्रिलोकी अभी जेल में बंद है, लेकिन सट्टे का कारोबार बंद नहीं हुआ। शनिवार (28 दिसंबर) को डीएम कोर्ट के आदेश पर सट्टा किंग त्रिलोकी के 3 मकान कुर्क किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने मोहल्ले में मुनादी भी कराई। 

भतीजी के खिलाफ भी केस दर्ज 
बुलंदशहर की नगर कोतवाली पुलिस ने फरवरी में सट्टा किंग (Satta king) त्रिलोक चंद उर्फ त्रिलोकी और उसके भतीजे सोनू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। त्रिलोकी अभी जेल में है, लेकिन उसके पहले वह पूरे शहर में सट्टा खिलाता था।  

गिरोह के 18 लोगों पर FIR
बुलंदशहर पुलिस ने मामले में सट्टा कारोबारी त्रिलोकी और उसके भतीजे सोनू के अलावा गिरोह के 18 लोगों को आरोपी बनाया है। शनिवार पुलिस-प्रशासन ने देवीपुरा स्थित त्रिलोकी के जिन 3 मकानों को कुर्क किया है, उनकी कीमत ढाई करोड़ बताई गई है।

यह भी पढ़ें: Satta King क्या है, इसका इतिहास क्या है? जानिए

सट्टा कारोबार से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी 
पुलिस ने बताया कि त्रिलोकी और उसके साथियों ने सट्टे के कारोबार से बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी बनाई है। अभी उसके 3 मकान कुर्क किए गए हैं। कुछ जगह नोटिस चस्पा किए गए हैं। जल्द ही गिरोह के सदस्यों की संपत्ति भी कुर्की की जाएगी। 

(Disclaimer: भारत में सट्टेबाजी गैर-कानूनी और आर्थिक जोखिमों के आधीन है। इसमें लत लगना स्वाभाविक है। हरिभूमि डिजिटल किसी प्रकार की सट्टेबाजी और हार-जीत के दावों को प्रमोट नहीं करता) 

Similar News