Lok Sabha election 2024: कुशीनगर से अजय प्रताप और कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज, समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
Lok Sabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। कौशांबी से महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उम्मीदवार हैं।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-04-12 16:51:00 IST
Lok Sabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों को ऐलान किया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कौशांबी से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर सीट से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 12, 2024
कौन हैं पुष्पेंद्र और अजय प्रताप सिंह
- पुष्पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी में विरोध भी हुआ था। सपा का गुट अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचा था। इसके बावजूद सपा ने पुष्पेंद्र सरोज को ही प्रत्याशी बनाया है।
- अजय सिंह सैंथवार समाज से आते हैं। वह पूर्व विधायक स्व. जन्मेजय सिंह के बेटे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर देवरिया से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली।