प्रयागराज: नई दिल्ली से गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच के कांच टूटे, पत्थर लगने से कई घायल

Mahabodhi Express: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर है। महाबोधि एक्सप्रेस पर सोमवार(23 सितंबर) की रात को अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। नई दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में सवार कई यात्री घायल हुए हैं।

Updated On 2024-09-24 15:37:00 IST
Mahabodhi Express

Mahabodhi Express: उत्तरप्रदेश में लगातार ट्रेन हादसे के बाद अब पथराव की घटना सामने आई है। नई दिल्ली से गया (बिहार) जा रही महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार (23 सितंबर) की रात को प्रयागराज में पथराव हो गया। पत्थरबाजी से यात्रियों में हड़कंप मच गया। AC कोच के कांच तोड़कर अंदर आए पत्थर लगने से कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन को मिर्जापुर स्टेशन पर रोककर घायलों का इलाज कराया गया। आरपीएफ की टीम ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: आर्मी स्पेशल उड़ाने की साजिश नाकाम: नीमच में धमाकों के बीच गुजरी रेल, जांच करने पहुंची अफसरों की टीम

70 से 80 पत्थर मारे गए 
गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस सोमवार रात 9.06 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई। रात 9.16 बजे यमुना ब्रिज से पहले ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। ट्रेन पर 70 से 80 पत्थर फेंके गए थे। कुछ पत्थर एस-3 कोच में विंडो तोड़कर अंदर आए और यात्रियों को लगे। पत्थर लगने से कई यात्री चोटिल हो गए। पथराव की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश: रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, रेल अफसरों में हड़कंप  

कानपुर और बुरहानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश
कानपुर में रविवार सुबह ट्रेन पलटाने की साजिश की गई। अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख दिया था, लेकिन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसे से बचा लिया। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर महाराजपुर के प्रेमपुर स्टेशन के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था।  मध्य प्रदेश में ट्रेन पलटाने की साजिश की गई थी। बुरहानपुर में ट्रैक के बीच डेटोनेटर लगाकर रेल में विस्फोट करने की साजिश की गई थी। ड्राइवर की सूझबूझ से साजिश नाकाम कर दी।   

Similar News