PM मोदी के झंडी दिखाने के बाद बवाल: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में लड़की से बदसलूकी, हंगामा और हाथापाई

उत्तरप्रदेश के मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में बवाल हो गया। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन मेरठ स्टेशन से रवाना हुई। थोड़ी ही देर बाद लड़की से बदसलूकी हुई। जमकर हंगामा हुआ।

Updated On 2024-08-31 15:00:00 IST
Vande Bharat train

Vande Bharat Train: मेरठ से चलकर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में 31 अगस्त को बवंडर हो गया। PM मोदी के वर्चुअली हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन मेरठ स्टेशन से रवाना हुई। थोड़ी ही देर बाद मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन में लड़की से बदसलूकी हुई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया। मामले में RPF खुद FIR दर्ज कराएगी। लड़की और उसके साथियों ने हाथापाई करने का आरोप लगाया है।

केबिन में जाने से रोका तो बदसलूकी
लड़की ने पुलिस को बताया कि वो केबिन के लास्ट वाले डोर से खाने पीने का सामान लेने जा रही थी। इस दौरान एक अंकल ने केबिन में जाने से रोका। अंकल ने कहा कि यह भाजपा का केबिन है। यहां से नहीं जा सकती। इसी बात को लेकर बहस हो गई। बहसबाजी के बीच लड़की के साथ धक्का-मुक्की की गई। लड़की और उसके भाई के साथ बदसलूकी की गई है। लड़का और लड़की बार-बार भाजपा कार्यकर्ता का नाम ले रहे थे। धक्का-मुक्की का फुटेज दिखा रहे हैं। हालांकि मोबाइल के फुटेज से यह साबित नहीं होता कि जिन्होंने धक्का-मुक्की की वो भाजपा कार्यकर्ता हैं। हरिभूमि डिजिटल भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

जड़ दिया थप्पड़
शुरुआती जांच के मुताबिक, वंदे भारत के इनॉगरेशन में रेलवे की ओर से यूट्यूब इनफ्लूएंसर को भी बुलाया गया था। इनमें युवक और युवती भी आए थे। दोनों ट्रेन में वीडियो शूट कर रहे थे। जब ये लोग एक कोच में पहुंचे तो वहां कुछ लोग बैठे थे। एक शख्स ने लड़की पर कमेंट किया तो लड़की के साथियों ने आपत्ति जताई। तभी एक शख्स ने लड़के को थप्पड़ मार दिया।

छह दिन चलेगी वंदे भारत 
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर तीन नई वंदे भारत को रवाना किया था। मेरठ स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते ही हंगामा मच गया। यह ट्रेन मेरठ से मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ तक जाएगी। 7 घंटे 10 मिनट में लखनऊ पहुंचेगी।   मेरठ सिटी और लखनऊ के बीच ऑपरेट होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Meerut to Lucknow Vande Bharat)रविवार यानी कि 1 सितंबर से नियमित सेवाएं देगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। 

Similar News