Madrasa Education Act: मदरसा शिक्षा अधिनियम पर क्या चाहती है योगी सरकार, ओम प्रकाश राजभर ने खोला राज
OP Rajbhar on Madrasa Education Act: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने मदरसा अधिनियम पर आए कोर्ट के फैसले का अध्ययन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद आपको जानकारी दी जाएगी।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-23 18:39:00 IST
OP Rajbhar on Madrasa Education Act: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मदरसा अधिनियम को असंवैधानिक करार दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट का यह निर्णय राजनीतिक दलों के लिए मुश्किल बन गया है। खासकर, धर्म-जाति की राजनीति करने वाले दल इसे लेकर चिंतित हैं। योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकार राजभर से शनिवार को मीडिया ने सवाल किया तो वह गोलमोल जवाब देते नजर आए।
#WATCH लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा मदरसा अधिनियम को असंवैधानिक घोषित करने पर SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, "संबंधित अधिकारी कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रहे हैं...हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगा है, हम उनसे इस पर चर्चा करेंगे और आपको बताएंगे...संबंधित… pic.twitter.com/fKwbiy0EcE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024