लखनऊ एयरपोर्ट में भीषण आग: आधी रात मची अफरा-तफरी; VVIP लाउंज जलकर खाक, देखें वीडियो

Lucknow Airport Fire: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट में भीषण आग लग गई। बुधवार (22 जनवरी) रात 12 बजे भड़की आग में VVIP लाउंज जल गया।

Updated On 2025-01-23 09:03:00 IST
Lucknow Airport Fire

Lucknow Airport Fire: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट में बुधवार (22 जनवरी) रात भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट से भड़की आग में VVIP लाउंज जल गया। विकराल लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट पर मौजूद दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। धुआं भरने से आग बुझाने में दिक्कत आई। कुछ देर में सरोजनी नगर से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। VVIP लाउंज खाली था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।  

2 घंटे मशक्कत के बाद बुझी आग 
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में बुधवार रात 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखने के बाद अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। लाउंज में काफी धुआं भर गया था। इसके चलते आग बुझाने में परेशानी हुई।

लॉज में रखा सामान राख 
सूचना मिलते ही सरोजनी नगर की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी ने बीए सेट (धुआं निकलने वाले उपकरण) का इस्तेमाल कर धुआं निकाला। इसके बाद टीम अंदर घुसी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लाउंज के अंदर कोई नहीं था इसलिए जनहानि नहीं हुई। आग में आग में लॉज में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

शार्ट सर्किट से लगी आग 
शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। नुकसान को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। एयरपोर्ट के VVIP लाउंज की क्षमता 20-25 लोगों के बैठने की है। यहां पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित अन्य VVIP लोग ही आ जा सकते हैं। आम जनता को वहां परमिशन नहीं है।

Similar News

शाहरुख गद्दार हैं, हम हैं असली सुपरस्टार': संगीत सोम का बड़ा बयान; मीट फैक्ट्री और सपा-बसपा से रिश्तों पर दी सफाई