लोकसभा चुनाव 2024: UP की 51 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, चार नए चेहरे, PM मोदी सहित 47 सिटिंग सांसदों को दोबारा मौका
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 51 उम्मीदवार घोषित कर दिए। अम्बेडकरपुर, श्रावस्ती, जौनपुर और गोंडा लोकसभा के नए चेहरे उतारे गए हैं।
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम लोकसभा चुनाव के लिए 195 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें से 51 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के शामिल हैं। PM माेदी वराणसी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ और स्मृति इरानी अमेठी से पुन: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें से सिर्फ चार नए चेहरे शामिल हैं। जबकि, 47 सीटों पर सिटिंग सांसदों को ही प्रत्याशी बनाया गया है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "...आज हम उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2,… pic.twitter.com/ELnddUvsz8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2024