लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने UP की दो सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, उन्नाव से अशोक पांडेय, अयोध्या से सच्चिदानंद पांडेय 

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव में सोशल इंजीनयरिंग दोहराने जा रही है। उन्नाव और अयोध्या से ब्राह्म ण प्रत्याशी देकर कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। 

Updated On 2024-03-14 12:38:00 IST
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती

 Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। सीनियर जर्नालिस्ट अशोक पांडेय बसपा को उन्नाव और सच्चिदानंद पांडेय को अयोध्या लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सच्चिदानंद पांडेय 'सचिन' अंबेडकरनगर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। गुरुवार को ही उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली है। 

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस बार किसी भी पार्टी से समझौता न करने का ऐलान किया है। मीडिया में उनके इंडिया गठबंधन के शामिल होने की लगातार कायास लगाई जा रही थीं। जिस पर मायावती ने X पर पोस्ट लिखकर दो बार स्पष्ट कर चुकी हैं उनकी पार्टी यह चुनाव अकेले ही पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी। उन्होंने विरोधियों पर अफवाह फैलाने व गुमराह करने का भी आरोप लगाया था।   

बहुजन समाज पार्टी इन दिनों अपने बुरे दौर से गुजर रही है। यही कारण है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बेहद सावधानी भरा कदम बढ़ाया जा रहा है। बसपा न सिर्फ सबसे आखरी में प्रत्याशियों का ऐलान कर रही है। बल्कि इसका तरीका अलग है। बसपा हर एक जिले में एक-एक कर प्रत्याशी घोषित कर रही है। प्रत्याशियों का ऐलान जोनल स्तर पर कोऑर्डिनेटर द्वारा किया जाता है।  

बसपा 7 प्रत्याशियों में 5 मुस्लिम चेहरे 
बहुजन समाज पार्टी 7 प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इनमें पांच मुस्लिम चेहरे शामिल हैं। बसपा ने पीलीभीत से अनीस अहमद खान, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा, मुरादाबाद से इरफान सैफी, अमरोहा से डॉक्टर मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, सहारनपुर से माजिद अली और बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह को उम्मदवार बनाया गया है। 

Similar News