Gonda Car Accident: बृजभूषण शरण सिंह के बेटे भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले से हादसा, दो की मौत, दो घायल
Karan Bhushan Singh Gonda Accident: उत्तर प्रदेश में गोंडा के कर्नलगंज में बुधवार सुबह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे व करन भूषण के काफिले से एक्सीडेंट हो गया। दो युवकों की मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Karan Bhushan Singh Gonda Accident: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे व भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने चार युवकों को कुचल दिया। गोंडा के कर्नलगंज में बुधवार सुबह हुए हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो देखें
कैसरगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण शरण सिंह के काफिले की फार्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत 1 घायल। कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हादसा, मौके पर जुटी भीड़ फार्चूनर कार कब्जे में। पुलिस मौके पर शव को लिया कब्जे में... pic.twitter.com/MNEulOFDUT
— Sumit Kumar (@skphotography68) May 29, 2024
VIDEO | Uttar Pradesh: At least two people were killed when a speeding escort vehicle in the convoy of BJP's #Gonda Lok Sabha seat candidate Karan Bhushan Singh hit them, earlier today.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/HojywbG4Nz