गंगा नदी पर बना पुल ढहा : कानपुर से उन्नाव को जोड़ने 147 साल पहले अंग्रेजों ने कराया था निर्माण 

उत्तर प्रदेश में कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर ब्रिटिश सरकार में बना पुल मंगलवार (26 नवंबर) को ढह गया। 125 साल पुराने इस पुल से आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Updated On 2024-11-26 13:14:00 IST
गंगा नदी पर बना पुल ढहा : कानपुर से उन्नाव को जोड़ने 147 साल पहले अंग्रेजों ने कराया था निर्माण।

Kanpur-Unnao Ganga bridge : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार सुबह गंगा नदी पर बने पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। कानपुर और उन्नाव को आपस में जोड़ने वाले इस पुल को 125 साल पहले अंग्रेजों ने बनवाया था। प्रशासन ने इसे जर्जर घोषित कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। 

अंग्रेजों के जमाने में बने इस पुल में गत वर्ष बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थीं। पीडब्ल्यूडी अफसरों की रिपोर्ट पर तत्कालीन जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने पुल पर से वाहनों की आवाजाी पर रोक लगा दी थी।

DM ने खड़ी करा दी थी दीवार 
तत्कालीन जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने 5 अप्रैल 2021 को पुल के शुक्लागंज छोर और कानपुर छोर पर 5-5 फीट ऊंची पक्की दीवारें बनवा दी थी। ताकि, लोग यहां से आवागमन बंद कर दें। इसके बावजूद साइकिल सवार और पैदल यात्री पुल से आनाजाना करते रहे, लेकिन पुल की कोठी का बड़ा हिस्सा गिरने के बाद पुल से पैदल आवागमन भी बंद कर दिया गया है। 

Similar News