राहुल गांधी बोले-अब मोदी नहीं बनने वाले PM: कन्नौज में इंडिया गठबंधन की हुई संयुक्त रैली, अखिलेश के लिए संजय सिंह ने मांगे वोट
Kannauj Lok Sabha election 2024: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली हुई। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से अखिलेश को जिताने की अपील की।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-05-10 17:15:00 IST
Kannauj Lok Sabha election 2024: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संयुक्त रैली की। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर चर्चा करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों युवाओं केा बेरोजार बनाया है। कोरोना के समय वह लोगों से थाली बजवाते रहे, लेकिन वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से इलेक्टोरल बांड के जरिए करोड़ों रुपए चंद ले लिया। आप मर रहे थे, लेकिन वह रुपए वसूलने में जुटे रहे।
INDIA गठबंधन की संयुक्त जनसभा - कन्नौज। https://t.co/xkRBPkZMiA
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 10, 2024
- अखिलेश यादव ने कहा, मैंने अपना पहला चुनाव कन्नौज से ही लड़ा था। कन्नौज को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने का काम किया है। यहां जो भी बड़े-बड़े काम दिख रहे हैं, वह समाजवादी सरकार ने कराए हैं। हाईवे पर जो लोग चलते हैं, उन्हें पता है कि हाईवे समाजवादियों ने बनवाया है, लेकिन हमने कभी हाइवे को धुलवाने का काम नहीं किया।
- अखिलेश यादव ने कहा, कन्नौज के लोग इस बार न केवल हमें जिताने जा रहे हैं, बल्कि देश की बड़ी जीतों में कन्नौज का नाम शामिल कराने जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा, चोरों में वैसे तो झगड़ा तभी होता है, जब बंटवारा ठीक से नहीं होता। वह दिन भी मुझे याद हैं, जब बादलों के चलते रडार से दिखाई नहीं दे रहा था और नाले की गैस से चाय बना रहे थे, यह लोग झूठे हैं।