झांसी में दर्दनाक घटना: चलती बाइक की चेन में फंसा दुपट्‌टा, उछलकर सड़क पर गिरी युवती, हाथ कटकर धड़ से अलग

UP के झांसी में दिल दहला देने वाली घटना हुई। बाइक पर बच्ची को अस्पताल लेकर जा रही युवती का दुपट्‌टा चेन में फंस गया। उछलकर सड़क पर गिरी और हाथ धड़ से अगल हो गया।

Updated On 2024-11-14 12:50:00 IST
Mathura Road Accident

Jhansi Accident: झांसी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बाइक पर मासूम को अस्पताल लेकर जा रही युवती का दुपट्‌टा गाड़ी की चेन में फंस गया। उछलकर युवती जमीन पर गिरी और धड़ से हाथ अगल हो गया। कटा हाथ और दुपट्‌टा चेन में जाकर फंस गया। लहूलुहान युवती को परिजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ की है। बाइक की चेन में फंसे हाथ को देखने वालों को दिल दहल उठा।

जानें पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में रहने वाले जयराम अहिरवार की बेटी रक्षा (22) की 5 माह की बेटी बीमार है। गुरुवार को रक्षा अपने भाई शैलेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर बेटी को दिखाने अस्पताल जा रही थी। राजगढ़ और बिजौली के बीच रक्षा का दुपट्‌टा गाड़ी की चेट में फंस गया।

उछलकर जमीन पर गिरी रक्षा
दुपट्‌टा हाथ में लिपटा था। झटका लगने पर रक्षा उछलकर बाइक से नीचे गिरी। जमीन पर गिरते ही युवती का हाथ उखड़कर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद रक्षा दर्द से चिल्लाते हुए बेहोश हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। लहूलुहान रक्षा को तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में रक्षा का इलाज चल रहा है। बाइक के चेन में फंसे हाथ की फोटो सामने आ गई। 

भाई दूज पर मायके गई थी रक्षा 
22 साल की रक्षा की शादी 22 फरवरी 2023 को इंदौर निवासी वासुदेव से हुई थी। रक्षा की 5 माह की एक बेटी है। भाई दूज पर रक्षा अपने मायके गई थी। मायके में 5 माह की बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बेटी को अस्पताल ले जाते समय रक्षा हादसे का शिकार हो गई। बाएं हाथ कट जाने के बाद महिला का रो रोकर बुरा हाल है। 

Similar News