Guinness of World Record: प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने दर्पण के टुकड़े पर उकेर दी दुनिया की सबसे छोटी रामचरितमानस
Guinness of World Record: यूपी के प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने कांच की प्लेट में दुनिया की सबसे छोटे रामचरितमानस उकेरकर नया कीर्तिमान बनाया है। उनकी इस सफलता को गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-08 14:24:00 IST
Guinness of World Record: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 500 साल इंतजार के बाद बन रहे भव्य राम मंदिर और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देश भर में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने अपने हुनर और प्रयास से इस क्षण को यादगार बनाना चाहता है। कुछ ऐसा ही प्रयास उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाले एक प्रोफेसर ने किया है। उन्होंने दर्पण (कांच की प्लेट) पर दुनिया की सबसे छोटी रामचरित मानस उकेरा है। उनके यह प्रयास विश्व रिकार्ड बन गया। गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सत्यापित करने के बाद सर्टिफिकेट जारी किया है।
#WATCH | Hapur, Uttar Pradesh: Professor Ajay Kumar Mittal says, "...My work is dedicated to the Ram Temple in Ayodhya. I am very proud of my work..." pic.twitter.com/XTxGrjty0w
— ANI (@ANI) January 8, 2024