Jhansi Road Accident: तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर 4 बार पलटी, होटल से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
उत्तरप्रदेश के झांसी में भीषण एक्सीडेंट हो गया। होटल में डिनर करके लौट रहे पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए। जानवर सामने आने से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। एक्सीडेंट में दोनों की मौत हो गई।
Jhansi Road Accident: झांसी में डिनर करके होटल से लौट रहे पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार के सामने अचानक जानवर आ गया। कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार से उछलकर सड़क पर गिरने ही पत्नी की मौत हो गई। पति ओवरब्रिज के नीचे नहर में गिर गया। दो घंटे बाद उसका शव पानी से बरामद हुआ। भीषण एक्सीडेंट झांसी के बूढ़ा गांव के पास हाईवे पर हुआ है।
बड़े ट्रांसपोर्टर थे गोविंद
कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी गोविंद तिवारी (43) परिवार के साथ रहते थे। गोविंद बड़े ट्रांसपोर्टर थे। शुक्रवार रात पत्नी अवंतिका (39) के साथ डिनर करने होटल गए थे। डिनर करने के बाद दोनों देर रात होटल से घर लौट रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार के सामने जानवर आ गया। कार डिवाइडर से टकराकर चार बार पलटी खाई। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी से निकाला शव
पुलिस के मुताबिक, पुलिया से टकराने के बाद पत्नी कार से सड़क पर जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। नीटू ओवरब्रिज से नीचे नहर में गिर गए। हादसे के बाद सैड़कों लोग पहुंच गए। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोविंद के शव को पानी से बाहर निकाला। बता दें कि दंपती के एक पुत्र और एक पुत्री है।