Crocodile emerges from canal: बुलंदशहर के नरौरा घाट पर नहर से निकला 10 फीट लंबा मगरमच्छ, इलाके में दहशत

Crocodile emerges from canal: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के नरौरा घाट पर बुधवार को 10 फीट लंबा मगरमच्छ गंगा नहर से निकलकर आसपास के इलाके में पहुंच गया। जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए। मगरमच्छ नहर की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा।

Updated On 2024-05-29 16:03:00 IST
बुलंदशहर के नरौरा घाट पर 10 फीट लंबा मगरमच्छ नहर से निकला

Crocodile emerges from canal: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नरौरा घाट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गंगा नहर से निकलकर आसपास के इलाके में पहुंच गया। इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच दहशत फैला दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ नहर के पास की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। 

वीडियो देखें 

रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश करता रहा मगरमच्छ
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की। मगरमच्छ ने पानी में वापस जाने के प्रयास में लोहे की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया और जमीन पर गिर गया।

मगरमच्छ को रस्सी से बांधने की कोशिश 
वन अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए उसकी सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखा। उन्होंने पहले उसके सिर को कपड़े से ढंका, ताकि वह हमलावर न हो सके। इसके बाद, उन्होंने मगरमच्छ अंगों को रस्सी से बांधने की कोशिश की।

रेस्क्यू दल ने वापस नहर में छोड़ा 
वीडियो में देखा जा सकता है कि चार वन अधिकारी मगरमच्छ के सिर और आगे के पैरों को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य अधिकारी उसके पिछले पैरों को रस्सी से बांध रहा है। कुछ ही मिनटों में, मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया और फिर उसे वापस नहर में छोड़ दिया गया।

रहवासियों में दहशत  
इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच काफी भय पैदा कर दिया, लेकिन वन विभाग और पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से नहर में छोड़ दिया गया।

Similar News