अयोध्या के लिए बेंगलुरु और कोलकाता से फ्लाइट शुरू, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- UP में होंगे पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और साैगात मिल गई। बुधवार से अयोध्या के लिए बेंगलुरु और कोलकाता से भी फ्लाइट शुरू हो गई। दिल्ली, अहदाबाद और मुंबई से पहले ही अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट संचालित हैं।
Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya: दिल्ली-अहमदाबाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए बेंगलुरु और कोलकाता से भी फ्लाइट शुरू हो गई। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह शुभारंभ किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे स्थापित हो गए हैं या होने जा रहे हैं। आज अयोध्या को बेंगलुरु और कोलकाता से एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम के साथ जोड़ा जा रहा है।
#WATCH केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "... 5 अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे उत्तर प्रदेश में स्थापित हो गए हैं या होने जा रहे हैं... आज अयोध्या को बेंगलुरु और कोलकाता से एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम के साथ जोड़ा जा रहा है..." https://t.co/1HbvPasXrX pic.twitter.com/SaVi4F4OVj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2024
मध्य प्रदेश में विमानन क्षेत्र के विकास को भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्राथमिकता दी है।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) January 16, 2024
2014 से पहले, मध्य प्रदेश केवल 13 शहरों से जुड़ा था, अब यह संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
हम जबलपुर में 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक नया टर्मिनल भी बना रहे है, रीवा और दतिया में नए हवाई… pic.twitter.com/SUwaIQyTuh