UP का मौसम: प्रयागराज-कानपुर सहित 51 जिलों में घना कोहरा; फतेहपुर में डंपर से भिड़ी टूरिस्ट बस, 4 हादसों में 34 घायल 

UP weather update: उत्तर प्रदेश में रविवार (19 जनवरी) को 51 जिलों में घना कोहरा रहा। कानपुर और प्रयागराज में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही।

Updated On 2025-01-19 11:02:00 IST
UP का मौसम: प्रयागराज-कानपुर सहित 51 जिलों में घना कोहरा; फतेहपुर में डंपर से भिड़ी टूरिस्ट बस, 4 हादसों में 34 घायल 

UP weather update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। रविवार (19 जनवरी) सुबह 51 जिलों में घना कोहरा रहा। कानपुर और प्रयागराज में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। कोहरे के चलते यूपी में 4 हादसे हुए। इनमें 2 विदेशी सहित 34 लोग घायल हो गए। फ्लाइट्स और ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। 

लखनऊ, आगरा और फतेहपुर में एक्सीडेट  

  • उत्तर प्रदेश में कोहरे के चलते हुए 4 हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई  है। जबकि, 34 लोग घायल हो गए। इनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। 
  • दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस का फतेहपुर में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दो विदेशी नागरिक सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। ड्राइवर का पैर कट गया है।
  • अमेठी में एक एक कर 5 गाड़ियां टकरा गईं। डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग घायल हो गए। आगरा में सवारियों से भरी बस पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 लोग घायल हैं।  
  • लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पटल गया। ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया था। SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। 

कैसा रहेगा UP का मौसम? 
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला। सुबह-शाम मध्यम कोहरा और रात में इंड रहेगी। 21 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। लिहाजा, मौसम बदल सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है।  

लखनऊ में 19 जनवरी का मौसम 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह घना कोहरा रहा। सर्द हवाओं और नमी के चलते ठिठुरन ज्यादा है। शनिवार को दिन का तापमान 24.4°C और न्यूनतम तापमान 10.3°C रहा।  

वाराणसी में 19 जनवरी का मौसम 
वाराणसी में भी कोहरे की धुंध छाई रही। रविवार सुबह यहां की विजिबिलिटी 700 मीटर और तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वाराणसी में AQI 74 रहा। 

आगरा में ठंड से राहत 
आगरा में मौसम शुष्क और हल्का कोहरा रहा। रविवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धूप के चलते ठंड से राहत मिल रही है।  

Similar News