बिहार चुनाव 2025: बिहार चुनाव में अखिलेश यादव की 'धमाकेदार एंट्री! छपरा में खेसारी लाल यादव के लिए करेंगे प्रचार?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं और छपरा में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार कर सकतें है।

Updated On 2025-10-28 13:34:00 IST

सपा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है।

लखनऊ : बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री ने चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव जल्द ही छपरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार खेसारी लाल यादव के लिए वोट मांगेंगे। अखिलेश यादव का यह दौरा न केवल महागठबंधन का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि छपरा सीट पर मुकाबले को भी हाई-प्रोफाइल बना देगा। उनकी जनसभा में युवाओं और भोजपुरी प्रशंसकों की बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है, जिसका सीधा फायदा खेसारी लाल यादव को मिल सकता है।

20 स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही कर चुकी है जारी

अखिलेश यादव की इस एंट्री से पहले, समाजवादी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। ये स्टार प्रचारक पिछले कुछ समय से लगातार बिहार के विभिन्न हिस्सों में प्रचार कर रहे हैं और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए माहौल बना रहे हैं। सूची में शामिल प्रमुख चेहरों ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, जिससे पार्टी की उपस्थिति महसूस की जा रही है। अब अखिलेश यादव का खुद प्रचार के लिए आना, पार्टी की चुनाव रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका फोकस उन सीटों पर होगा जहां सपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है या जहां उनकी मौजूदगी से 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

चुनावी रैलियां इंडिया' गठबंधन को समर्थन

अखिलेश यादव के इस प्रचार अभियान को 'इंडिया' गठबंधन के प्रति उनके मजबूत समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। वह इससे पहले भी सार्वजनिक मंचों से और बयानों के माध्यम से 'इंडिया' गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कह चुके हैं। बिहार चुनाव में सपा का सक्रिय प्रचार, गठबंधन के भीतर एकता और सामूहिक प्रयास को दर्शाता है। अखिलेश यादव की रैलिया न केवल महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने का काम करेंगी।

Tags:    

Similar News