Rajasthan Politics: MLA रविंद्र सिंह भाटी की CM से मुलाकात, कहा- नहीं निकला कोई हल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Ravindra Singh Bhati: राजस्थान के बहुचर्चित विधायक रविन्द्र सिंह भाटी लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने सीएम भजनलाल से करीब 1 घंटे मुलाकात की। लेकिन कोई हल नहीं निकला। उनका कहना है कि जनता से बात करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

Updated On 2024-03-19 15:57:00 IST
MLA Ravindra singh Bhati with CM Bhajanlal

Ravindra Singh Bhati: राजस्थान के बहुचर्चित विधायक रविन्द्र सिंह भाटी लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने सीएम भजनलाल से करीब 1 घंटे मुलाकात की। लेकिन कोई हल नहीं निकला। उनका कहना है कि जनता से बात करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव से माहौल पूरी तरह से गर्म है। भाजपा का बाड़मेर-जैसलमेर में पेंच फंसा हुआ है। क्योंकि बाड़मेर से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस सीट पर भाजपा ने पहले ही अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। इसलिए भाटी को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यात्रा में समर्थन मिलने पर लगाए जा रहे कयास
रविन्द्र भाटी इन दिनों ईश आराधना यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा से ही उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को रविंद्र सिंह भाटी जोधपुर पहुंचकर मीडिया से बातचीत की। उस दौरान उनका कहना था कि बात चल रही है, जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

रूठों को मनाना भाजपा के लिए चुनौती
इस सीट से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को भाजपा ने मैदान में उतारा है। अब उनके लिए रुठों को मनाना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। क्योंकि इस लोकसभा सीट से विधानसभा चुनाव में दो निर्दलीय विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। अगर रूठों को समय पर नहीं मनाया गया तो भाजपा को नुकसान हो सकता है। हालांकि सोमवार को जयपुर में रविन्द्र भाटी और सीएम भजनलाल शर्मा और के बीच करीब 1 घंटे बात हुई। लेकिन कोई खास निर्णय नहीं लिया गया।

भाटी ने मीडिया से की बात
मंगलवार को जोधपुर में भाटी ने मीडिया से बात के दौरान कहा कि सीएम भजनलाल से लंबी बातचीत हुई। सीएम प्रदेश के विकास को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। आप सबको बताएंगे। यात्रा में जनता का जबरदस्त साथ मिला है। उनका साथ और सहयोग मिल रहा है। जनता का पूरा आशीर्वाद मेरे ऊपर है। जिसकी बदौलत पर मैं यहां पर खड़ा हूं। 

Similar News