अजमेर के नाज होटल में भीषण आग: 5वीं मंजिल तक धुआं और लपटें; 4 जिंदा जले; खिड़कियों से कूदकर भागे लोग
Ajmer Naz hotel fire: राजस्थान के अजमेर में बड़ी घटना हो गई। गुरुवार (1 मई) को नाज होटल में भीषण आग भड़क गई। आग में 4 लोग जिंदा जल गए। 4 लोग बुरी तरह झुलसे हैं।
Ajmer Naz hotel fire: राजस्थान के अजमेर में बड़ी घटना हो गई। गुरुवार (1 मई) को नाज होटल में भीषण आग भड़क गई। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। लपटों और धुआं के बीच लोग फंस गए। अफरा-तफरी मच गई। लोग खिड़कियों से कूदकर जान बचाकर भागे। आग में 4 लोग जिंदा जल गए। 4 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 15 लोगों को बाहर निकाला। राहत-बचाव कार्य जारी है।
#WATCH | अजमेर, राजस्थान: डिग्गी बाजार में स्थित होटल नाज में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2025
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/jtofOLYNd2
5वीं मंजिल तक धुआं और लपटों के बीच फंसे लोग
अजमेर के डिग्गी बाजार में नाज होटल है। होटल में बड़ी संख्या में हज यात्री (ज़ायरीन) ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह 8 बजे होटल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। धुआं और लपटों के बीच लोग फंस गए। अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। कुछ लोग खिड़कियों से कूदने भागे। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत कर 15 लोगों को निकाला।
चार की मौत, चार गंभीर
आग की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक व्यक्ति 100 प्रतिशत झुलस गया है। तीन 50 और 60 प्रतिशत तक झुलसे हैं। डीआईजी ओम प्रकाश ने बताया कि हमारी टीम ने बाकी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। रेस्क्यू के दौरान टीम के दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन उनकी हालत अब ठीक है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
लोगों ने पुलिस को बताया कि हज यात्री सुबह होटल में सो रहे थे। अचानक AC फटने की आवाज आई और आग भड़क गई। आग लगते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम आई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने एक-एक कर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया है।