जयपुर-दुबई फ्लाइट रद्द: टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी; पैसेंजर्स को मिलेगा रिफंड

जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते उड़ान से पहले रद्द, 130 यात्री 5 घंटे तक विमान में रहे फंसे।

Updated On 2025-06-23 13:22:00 IST

Air india Express flight Cancelled: जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। यह घटना सोमवार सुबह की है, जब उड़ान संख्या IX-195 को सुबह 5:30 बजे रवाना होना था। निर्धारित समय से थोड़ी देरी के बाद, फ्लाइट सुबह 6 बजे रनवे की ओर बढ़ी, लेकिन उड़ान से पहले पायलट ने कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दी। समस्या सामने आते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और विमान को टैक्सी-वे से एप्रन क्षेत्र में वापस लाया गया।

130 यात्री फ्लाइट में ही इंतजार करते रहे
इस फ्लाइट में कुल 130 यात्री सवार थे, जिन्हें विमान में ही बैठा रहने को कहा गया। तकनीकी टीम द्वारा करीब पांच घंटे तक समस्या को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः सुबह 11:15 बजे के आसपास एयरलाइन ने उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया।

पैसेंजर्स को मिलेगा रिफंड
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर कहा है कि सभी यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा लौटाया जाएगा और उन्हें अन्य विकल्प भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद जताया है। इस दौरान यात्री परेशान नजर आए।

Tags:    

Similar News