राजस्थान में ठंड का कहर: सीकर समेत 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार के लिए 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

Updated On 2026-01-09 09:07:00 IST

Rajasthan Weather

राजस्थान में कोहरा कम होने के बाद अब बर्फीली हवाओं ने सर्दी का असर और तेज कर दिया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। ठंड के बीच अलवर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हल्की बारिश (मावठ) भी दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार के लिए 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 जनवरी को भी प्रदेश में सर्दी का असर बना रहेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है।

गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कई जगहों पर इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा शेखावाटी और आसपास के इलाकों में भी ठंड ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

रेगिस्तानी जिलों में भी अब कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। जैसलमेर में गुरुवार को पहली बार इस सीजन में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय हालात ज्यादा मुश्किल बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने और जरूरत न हो तो खुले में निकलने से बचने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

Tags:    

Similar News

राजस्थान में सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 13 घायल