महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: बस किराये पर मिलेगी 50% की छूट, मुंबई के इन इलाकों में मिलेगा फायदा

VVMC के कमिश्नर अनिल कुमार पवार ने बताया, राज्य सरकार की नीति के अनुरूप VVMC ने महिला यात्रियों को आधे किराए पर टिकट देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 जून से लागू होगी।

Updated On 2025-05-31 16:08:00 IST

Bus Fare Concession in VVMC

Bus Fare Concession in Mumbai : महाराष्ट्र के मुंबई में महिलाओं को बस किराये पर 50% तक की छूट मिलेगी। वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VVMC) ने शनिवार (31 मई) को ऐतिहासिक ऐलान करते हुए बताया कि महिला यात्रियों को किराए में 1 जून 2025 से दी जाएगी। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र के वसई, विरार और नालासोपारा इलाकों की महिलाओं को फायदा होगा।

महिला यात्रियों को आधे किराए पर टिकट
VVMC के कमिश्नर अनिल कुमार पवार ने बताया कि कुछ अन्य शहरी परिवहन सेवाएं पहले ही महिलाओं को किराए में छूट दे रही हैं। राज्य सरकार की नीति के अनुरूप VVMC ने भी महिला यात्रियों को आधे किराए पर टिकट देने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 1 जून से लागू होगी।

जनप्रतिनिधियों की पहल
वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने इस पहल के पीछे अपनी सक्रिय भूमिका का ज़िक्र किया। बताया, इस मुद्दे को उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों के सामने उठाया था। बस किराए में छूट से महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में अधिक सक्रिय भागीदारी की ओर प्रेरित करेगा। VVMC की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल मानी जा रही है।

महिलाओं को दोहरा लाभ
वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का यह कदम न केवल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है। बल्कि उन्हें शहर में सुरक्षित और सुलभ यात्रा का विकल्प भी उपलब्ध करा रहा है। कम खर्च में सफर करने की सुविधा से छात्राएं, कामकाजी महिलाएं और घरेलू महिलाएं सबसे अधिक लाभान्वित होंगी।


Tags:    

Similar News