महाराष्ट्र: तीन बेटियों संग फंदे से लटकी मिली मां; भिवंडी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड; हड़कंप 

Bhiwandi Suicide Case: महाराष्ट्र में ठाणे जिले में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों संग सुसाइड कर लिया। भिवंडी पुलिस ने शनिवार (3 मई) सुबह फेने पाड़ा स्थित उनके घर से बरामद किया है।

Updated On 2025-05-03 13:55:00 IST
महाराष्ट्र: तीन बेटियों संग फंदे से लटकी मिली मां; भिवंडी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड; हड़कंप।

Bhiwandi Suicide Case: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। भिवंडी पुलिस ने शनिवार सुबह चारो के शव उनके घर से बरामद किए हैं। सभी शव फंदे से लटके मिले हैं। 

भिवंडी के फेने पाड़ा क्षेत्र में हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। फिलहाल, वहज सामने नहीं आई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णदेव खराडे ने बताया कि चारो के शव रिकवर कर लिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

ड्यूटी पर गया था पति 
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पति घर पर नहीं था। देर रात वह ड्यूटी से लौटा तो दरवाजा नहीं खुला, उसने जब गेट तोड़कर अंदर पहुंचा तो चारो को फंदे से लटके देख उसके होश उड़ गए। तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी। 

पति से पूछताछ कर रही पुलिस 
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। साथ ही पति व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की वजह तलाशी जा रही है। पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला।  

Similar News