Maharashtra Cabinet expansion: महाराष्ट्र में 15 दिसंबर को होगा कैबिनेट विस्तार, BJP कोटे से हो सकते हैं 20 मंत्री

Maharashtra Cabinet expansion: महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार 15 दिसंबर को होने जा रहा है। भाजपा को 20-21 मंत्री पद, शिवसेना को 11-12 और एनसीपी को 9-10 मंत्री पद मिलने की संभावना है।

Updated On 2024-12-14 16:17:00 IST
महाराष्ट्र में 15 दिसंबर को होगा कैबिनेट विस्तार!

Maharashtra Cabinet expansion: महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार 15 दिसंबर को होने जा रहा है। नागपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। चर्चा है कि 30-32 मंत्री शपथ लें सकते हैं, जिसमें सबसे अधिक बीजेपी कोटे के मंत्री होंगे।

कैबिनेट में 30-32 मंत्री होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल होने वाली शपथ ग्रहण समारोह में 30-32 मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। वहीं, राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा। बता दें कि नागपुर महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी है।

देवेंद्र फडणवीस होंगे नए सीएम
5 दिसंबर को मुंबई में देवेंद्र फडणवीस ​​​​​​​ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।

कैबिनेट गठन पर मंथन जारी
कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने डिप्टी सीएम शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कैबिनेट गठन को लेकर बातचीत की गई और अंतिम रूप दिया गया। इसके अलावा, अजित पवार ने अपने पार्टी नेताओं से भी दक्षिण मुंबई स्थित देओगिरी बंगले पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो हॉस्पिटल के ICU में चल रहा इलाज

शिवसेना के 12 मंत्री ले सकते हैं शपथ
सूत्रों के अनुसार, भाजपा कोटे से 20-21 मंत्री, शिवसेना से 11-12 और एनसीपी से 9-10 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, शिवसेना ने शिंदे के कद को ध्यान में रखते हुए उनके लिए गृह मंत्रालय की मांग की थी, लेकिन भाजपा इस पर सहमत नहीं हुई।

विधानसभा चुनाव में महा-युति की प्रचंड जीत
20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में महा-युति ने 288 में से 230 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 132 सीटें, शिंदे की शिवसेना ने 57 सीटें और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की।

Similar News