महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026: BMC में खत्म हुआ 'ठाकरे ब्रांड', 29 में से 23 निगमों पर BJP-महायुति आगे; लातूर-चंद्रपुर में कांग्रेस को बढ़त

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भगवा लहर का जोर है। BMC में 'ठाकरे ब्रांड' का अंत, 29 में से 23 नगर निगमों में BJP-शिंदे महायुति आगे है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Updated On 2026-01-16 17:50:00 IST

रुझानों में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन को बढ़त। 

BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। रुझानों में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन 29 में से 23 नगर निगमों में स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। प्रमुख शहरों जैसे मुंबई (BMC), पुणे, नागपुर, नासिक, पिंपरी-चिंचवड और ठाणे में महायुति गठबंधन को बड़ी बढ़त मिली हुई है।

सबसे महत्वपूर्ण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में है और बहुमत का आंकड़ा (114 सीटें) पार कर चुका है, जबकि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की गठबंधन वाली शिवसेना (UBT)-MNS काफी पीछे है।

कोल्हापुर में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन अब बीजेपी ने बड़े अंतर से लीड ले ली है।

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में भी बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि, लातूर और चंद्रपुर में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है, जो विपक्ष के लिए कुछ राहत वाली खबर है।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026

नगर निगम 

BJP 

SS 

SS-UBT 

NCP 

NCP-SP 

INC 

MNS 

अन्य

मुंबई (BMC)
(225/227)

90 

27 

72 

03 

00 

15 

08 

10

महाराष्ट्र
(2482/2869)

1264 

339 

127

146

29

277

14

285

नोट: कई कैंडिडेट निर्विरोध जीते हैं। 

BMC में सत्ता संतुलन का ऐतिहासिक बदलाव

एशिया की सबसे अमीर नगर निकाय मानी जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में इस बार सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट वाली इस महानगरपालिका में 227 वार्डों के शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

भाजपा ने अकेले दम पर 80 से 90 वार्डों में बढ़त बनाई है, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 25 से 30 वार्डों में मजबूत स्थिति में दिख रही है। कुल मिलाकर गठबंधन 115 से 130 वार्डों में आगे बताया जा रहा है, जिससे पहली बार मुंबई में भाजपा का मेयर बनने की संभावना प्रबल हो गई है।

ठाकरे भाइयों की एकजुटता भी नहीं आई काम

इस चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की MNS ने साथ आकर चुनाव लड़ा, लेकिन परिणाम उम्मीदों के विपरीत रहे। उद्धव ठाकरे गुट जहां 50 से 60 वार्डों तक सिमटा नजर आया, वहीं MNS को केवल 5 से 8 वार्डों में बढ़त मिल सकी। लंबे समय तक मुंबई की राजनीति पर हावी रहे ठाकरे परिवार के लिए यह नतीजे एक बड़ा झटका माने जा रहे हैं।

राज्यभर में महायुति का दबदबा

मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में भगवा लहर का असर साफ दिखाई दिया। 29 नगर निगमों के कुल 2,869 वार्डों में से महायुति ने 1,200 से ज्यादा पर बढ़त बना ली है। इनमें भाजपा 900 से अधिक वार्डों में आगे है, जबकि शिंदे गुट 200 से ज्यादा वार्डों में। कांग्रेस, NCP और अन्य विपक्षी दल कई बड़े शहरों में हाशिये पर चले गए हैं।

राजनीतिक संदेश और आगे की राह

नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे और कल्याण-डोंबिवली जैसे प्रमुख शहरों में भी भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहा। मतदान प्रतिशत 50 से 55 फीसदी के बीच रहा, लेकिन कम वोटिंग के बावजूद नतीजे स्पष्ट संदेश दे गए हैं। महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में अब विकास के साथ-साथ हिंदुत्व का मुद्दा निर्णायक भूमिका निभाता दिख रहा है। इन नतीजों के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी यही ट्रेंड राजनीतिक रणनीतियों की दिशा तय करेगा।

Live Updates
2026-01-16 17:50 IST

पूनावाला ने महायुति की जीत को ऐतिहासिक बताया


दिल्ली: BMC चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आज महायुति को एक ऐतिहासिक जीत मिली है। यह बढ़त न केवल BMC बल्कि अन्य नगर पालिका के चुनावों में भी महायुति को मिली है।

29 निगमों में से करीब 25 से ज्यादा निगमों में हमारी जीत होने जा रही है... प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है..."

2026-01-16 17:47 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों (विशेषकर BMC और अन्य निगमों) में BJP तथा महायुति गठबंधन की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-

"BJP ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है!"


उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण के कारण बीजेपी ने राज्य में फिर से एक ऐतिहासिक और शानदार जीत हासिल की है।

यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, पार्टी के विकास और प्रगति के विजन पर महाराष्ट्र की जनता के अटूट भरोसे को दर्शाती है।यह जीत न केवल बीजेपी की संगठनात्मक ताकत को दिखाती है, बल्कि लोगों के बीच विकास और अच्छे शासन के प्रति बढ़ते विश्वास का भी प्रमाण है।

2026-01-16 17:36 IST

"महाराष्ट्र की जनता ने विकास और मजबूत नेतृत्व पर जताया भरोसा"


भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- "सभी ने देखा है कि आज महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और हमारे गठबंधन सहयोगियों के साथ महायुति ने शानदार और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भाजपा और NDA की लोकप्रियता एवं स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।

कुछ दिन पहले केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में हमने पहली बार बहुमत प्राप्त किया था। और आज एशिया के सबसे बड़े नगर निगम BMC सहित महाराष्ट्र के कई प्रमुख निगमों में मिली इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हम महाराष्ट्र की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। यह जीत युवाओं, विकास और अच्छे शासन के प्रति जनता के भरोसे का प्रतीक है।"  

2026-01-16 17:24 IST

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026- नतीजे Live अपडेट

महाराष्ट्र निकाय चुनाव | BMC चुनावों में भाजपा-शिवसेना महायुति की बढ़त के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सातम को फोन करके बधाई दी।

2026-01-16 17:23 IST

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026- नतीजे Live अपडेट

 BMC चुनाव में जीतने वाली भाजपा उम्मीदवार शिल्पा केलुसकर ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देती हूं। उनके भरोसे की वजह से ही हमें इतनी बड़ी जीत मिली है..."

2026-01-16 17:21 IST

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026- नतीजे लाइव अपडेट

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव | पुणे: भाजपा के जीतने वाले उम्मीदवार कुणाल तिलक ने कहा, "जोश अपने चरम पर है। 

2026-01-16 17:18 IST

Maharashtra Municipal Corporation Election Results Live Updates: पंकजा मुंडे ने कहा- यह विकास कार्यों की जीत है

मुंबई: BMC चुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा, "यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी विकास कार्यों और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों की है। जनता ने हमारे विकास को देखा और उस पर भरोसा जताते हुए हमें वोट दिया। हमारा काम सबकी आंखों के सामने है।"

Tags:    

Similar News