तन्वी द ग्रेट' MP में टैक्स फ्री: भोपाल में CM मोहन ने अनुपम खेर और शुभांगी दत्ता के साथ देखी फिल्म; समाज को दिया संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया। अनुपम खेर और शुभांगी दत्त की यह फिल्म ऑटिस्टिक बच्ची के संघर्ष, आत्मबल और सेना के सपनों पर आधारित है।

By :  Desk
Updated On 2025-07-22 23:27:00 IST

तन्वी द ग्रेट' MP में टैक्स फ्री: भोपाल में विशेष स्क्रीनिंग के दौरान CM मोहन यादव। 

Tanvi The Great Tax Free in MP: मध्यप्रदेश सरकार ने अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 22 जुलाई को भोपाल में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। इस हिंदी फिल्म में एक ऑटिस्टिक बच्ची की ज़िद, आत्मबल और प्रेरणादायक सफर को दिखाया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म देखने के बाद कहा, ऐसी सामाजिक रूप से जिम्मेदार फिल्मों पर टैक्स वसूलना अनुचित है। यह फिल्म बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर थिएटर अनुभव की भी जानकारी ली।

Tanvi The Great फिल्म की खास बातें

  • फिल्म में शुभांगी दत्त ने ऑटिस्टिक बच्ची तन्वी का भावनात्मक किरदार निभाया है।
  • अनुपम खेर ने सेना में रहे दादा कर्नल रैना की भूमिका निभाई है।
  • कहानी दिल्ली से लैंसडाउन (उत्तराखंड) तक जाती है।
  • फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड मसाला नहीं, जज़्बातों की सच्चाई 

अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह कहानी रियल लाइफ से प्रेरित है। हमने बॉलीवुड मसाला नहीं, बल्कि जज़्बातों की सच्चाई दिखाई है। वहीं शुभांगी ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने छह महीने रिसर्च और एक्टिंग की विशेष ट्रेनिंग ली है। किरन खेर और अरविंद स्वामी ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया है। 


FAQ

Q1. 'तन्वी द ग्रेट' किस विषय पर आधारित है?

A. 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म ऑटिस्टिक बच्ची की संघर्षगाथा और उसके पिता के सेना में जाने के सपने पर आधारित है।

Q2. फिल्म को टैक्स फ्री क्यों किया गया है?

A. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म को सामाजिक रूप से प्रेरणादायक मानते हुए टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

Q3. फिल्म में मुख्य कलाकार कौन हैं?

A. 'तन्वी द ग्रेट' में अनुपम खेर, शुभांगी दत्त, अरविंद स्वामी और किरण खेर।

Q4. यह फिल्म कब रिलीज हुई?

A. 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई है।

Q5. क्या यह फिल्म केवल मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री है?

A. फिलहाल, इसे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। अन्य प्रदेशों नहीं। 


Tags:    

Similar News